जसरापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों का संदेश
जसरापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों का संदेश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गाव में मुख्य बस स्टैंड के पास शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार गुरु दयाल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि सरपंच मंजू देवी गुर्जर रहीं। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मूर्ति का विधिवत अनावरण किया, जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को नमन किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी झंडू राम गुर्जर, सांवल राम सेडूका, छगनलाल शर्मा, चुन्नीलाल चनेजा, भाताराम जांगिड़, हवा सिंह चौधरी, धर्मा नायक, रामावतार स्वामी, राजेश जलन्द्रा, विनोद सेन, जयचंद टेलर, प्रभु दयाल भार्गव और नंदलाल खींची उपस्थित रहे।समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की यह मूर्ति सरपंच मंजू देवी गुर्जर द्वारा अपने निजी खर्चे से बनवाई गई है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और आज देश उसी संविधान के अनुसार संचालित हो रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच मंजू देवी गुर्जर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और समानता दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। भारत का संविधान उनकी दूरदर्शिता और सामाजिक न्याय की भावना का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, समानता और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह में प्रताप धानिया, मेघाराम सिराधना, सुनील चनेजा, बूटीराम महरिया, हमेलाल धानिया, सरदाराराम महरिया, सुरेश भांडोरिया, राजेंद्र महरिया, महेश महरड़ा, कपिल धानिया, ओमप्रकाश महरड़ा, बृजलाल, जगदीश, सावत राम, पप्पू चौपदार, सुभाष धानिया, प्रवीण जसरापुर, कमल, तरुण कुमार, गोपीराम जांगिड़, थावरमल, भगवान राम जिन्दड़, पवन कुमार, लीलाराम, सुमेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों पर चलने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033542

