झुंझुनूं : योगेश सोनी बने अलायन्स क्लब बालाजी के अध्यक्ष
योगेश सोनी बने अलायन्स क्लब बालाजी के अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : एसोसियेशन आफ अलायन्स क्लब्स इन्टरनेषनल प्रांत 124 के अलायन्स क्लब बालाजी की कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सम्मति से पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड व पीआरओ सुरेन्द्र ख्यालिया व मल्टीपल सेके्रटरी पीरामल दायमा की देखरेख मे संपन्न हुए। अध्यक्ष योगेश सोनी बड़वासी उपाध्यक्ष डाॅ सुमन कुल्हरी सचिव ओमप्रकाश ढाका बड़वासी सह सचिव लालचंद सैनी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बिरोलिया सह कोषाध्यक्ष श्याम सिंह तंवर, पीआरओ सुभाष मील बड़वासी, एक्टिविटी चेयरमेन नेमीचंद चोबदार, चेरिटी चेयरमेन सीताराम घोडेला मेंबरशिप चेयरमेन सरदारा राम बड़वासी निदेषक डाॅ अंजु शर्मा डाॅ ताराचंद सैनी क्षमा शाह जे पी सैनी मनोज सोनी को बनाया गया है।
क्लब अध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि हम लोग नेत्र चिकित्सा शिविर मधुमेह शिविर एनिमीया नियंत्रण शिविर में सहयोग बेटी बचाओ बेटी पढाओ मे भागीदारी नवलगढ को गोल्डन सिटी बनाने में, शिक्षा मे सहयोग, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों में सहयोग देंगे तथा प्रांतीय कार्यक्रम व अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039810


