[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ के भैरूपुरा में युवक ने किया सुसाइड:घर के पास मिला शव, गांव में किराने की दुकान चलाते हैं पिता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ के भैरूपुरा में युवक ने किया सुसाइड:घर के पास मिला शव, गांव में किराने की दुकान चलाते हैं पिता

लक्ष्मणगढ़ के भैरूपुरा में युवक ने किया सुसाइड:घर के पास मिला शव, गांव में किराने की दुकान चलाते हैं पिता

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के भैरूपुरा गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (30) पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र ने अपने घर के पास स्थित नोहरे में फांसी का फंदा लगाया। घटना रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई। परिजन उसे तत्काल लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल ले कर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं और जितेंद्र घटना से पहले शाम तक दुकान पर ही था। जिसके बाद घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles