नीमकाथाना में पूर्व विधायक मोहनलाल मोदी की 9वीं पुण्यतिथि मनाई:विधायक सुरेश मोदी सहित क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक ‘बाबूजी’ को दी श्रद्धांजलि
नीमकाथाना में पूर्व विधायक मोहनलाल मोदी की 9वीं पुण्यतिथि मनाई:विधायक सुरेश मोदी सहित क्षेत्रवासियों ने पूर्व विधायक 'बाबूजी' को दी श्रद्धांजलि
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पूर्व विधायक स्व. मोहनलाल मोदी (बाबूजी) की 9वीं पुण्यतिथि छावनी आवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधायक सुरेश मोदी और गोपाल मोदी ने स्व. मोहनलाल मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि स्व. मोहनलाल मोदी एक ईमानदार, सादगीपूर्ण और जनसेवा को समर्पित विधायक थे। उनकी ईमानदारी और जनहितैषी कार्यशैली के कारण ही नीमकाथाना की जनता ने उन्हें चार बार विधायक चुना था। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों एवं कमजोर वर्गों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033249


