[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनोखू धाम में पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, विशाल संत समागम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अनोखू धाम में पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, विशाल संत समागम आयोजित

अनोखू धाम में पंचदिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन, विशाल संत समागम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : श्री सुल्तान सिंह राठौड़ भौम्यासा महाराज मंदिर अनोखू धाम में चल रहे पंचदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आज भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर शिवमठ धाम गाड़ौदा के महंत महावीर जती जी महाराज के सानिध्य में विशाल संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से अनेक महान संत-महात्मा पधारे।

संत समागम में संतों ने एक स्वर में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की। संतों ने कहा कि हिंदू एकता का वास्तविक अर्थ जाति-भेद को भुलाकर सामाजिक समरसता, संस्कृति की रक्षा और आध्यात्मिक जागृति से है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू समाज संगठित होकर अपनी परंपराओं और राष्ट्रहित के लिए एकजुट नहीं होगा, तब तक धर्म की गरिमा को बनाए रखना कठिन होगा। साधु-संतों ने भेदभाव मिटाकर शास्त्र और सत्संग के माध्यम से संगठित सनातन समाज निर्माण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी संतों का मुख्य द्वार से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें सुशोभित मंच तक सम्मानपूर्वक ले जाया गया। सभी संतों को मोमेंटो और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान अखंड भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भोम्यासा महाराज को 56 भोगों का भोग अर्पित किया गया तथा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही 21 कुंडीय हनुमंत महायज्ञ का भी समापन हुआ, जिसमें 108 जोड़ों ने वैदिक पंडित चंदन शास्त्री के सानिध्य में पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम के अंत में भोम्यासा महाराज की महाआरती की गई।

श्री सुल्तान सिंह भौम्यासा महाराज अनोखू धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि संत समागम में परम पूज्य दिनेश गिरी जी महाराज (बुधगिरी मंडी, फतेहपुर), महामंडलेश्वर श्री कृष्णानंद जी महाराज (वृंदावन), साध्वी बृज किशोरी जी (वृंदावन), क्रांतिकारी संत श्री सत्यमित्रानंद जी महाराज, साध्वी कृष्ण प्रिया जी (मानस मंजरी, अयोध्या), श्री समता राम जी महाराज (पुष्कर), कानपुरी जी महाराज (गुलर धाम), अवधेशाचार्य जी महाराज एवं अश्विनी आचार्य जी महाराज (लोहार्गल धाम), शिवराज जती जी महाराज, पंचम नाथ जी महाराज, मुक्ति नाथ जी, केशव दास जी, हेमंत दास जी, मोतीनाथ जी, योगी दास जी महाराज सहित अनेक संत एवं साध्वियां पधारीं।

हरियाणा से पधारे परम पूज्य योगी दास जी महाराज ने भक्तों को नशा और अंधविश्वास से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहीं पुष्कर तीर्थ के परम पूज्य समता राम जी महाराज ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।

कार्यक्रम के समापन पर शिवमठ धाम गाड़ौदा के महंत महावीर जती जी महाराज ने सभी संतों, श्रद्धालुओं और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए पंचदिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की।

Related Articles