अधिवक्ता ईशान मिश्रा बने भारत सरकार के झुंझुनूं जिले के एडिशनल स्टैंडिंग काउंसिल
अधिवक्ता ईशान मिश्रा बने भारत सरकार के झुंझुनूं जिले के एडिशनल स्टैंडिंग काउंसिल
मंड्रेला : भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता ईशान मिश्रा को झुंझुनूं जिले के लिए एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।इस दायित्व के अंतर्गत अधिवक्ता ईशान मिश्रा अब जिला न्यायालय झुंझुनूं और जिले की सभी अधीनस्थ न्यायालयों में भारत सरकार की ओर से पैरवी करेंगे सिर्फ टैक्स मामलों को छोड़कर। उनकी नियुक्ति से जिले में केंद्र सरकार से जुड़े मामलों की प्रभावी, सशक्त और विधिसम्मत पैरवी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अधिवक्ता ईशान मिश्रा ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके लिए मैं विधि एवं न्याय मंत्रालय का आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप भारत सरकार के हितों की रक्षा हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा। न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावी पैरवी मेरी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी इस नियुक्ति पर जिले के अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी हैं और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033047


