बिकानेर आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती: बिसाऊ के 14 युवाओं ने फिजिकल टेस्ट किया उत्तीर्ण
बिकानेर आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती: बिसाऊ के 14 युवाओं ने फिजिकल टेस्ट किया उत्तीर्ण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : बिकानेर के केशवानंद स्टेडियम में चल रही झुंझुनूं एआरओ की अग्निवीर रैली भर्ती में बिसाऊ कस्बे के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कस्बे का नाम रोशन किया है। रैली भर्ती के तहत अब तक बिसाऊ के 14 युवाओं ने फिजिकल फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
चयनित युवाओं में 13 युवा कायमखानी समाज से तथा 1 युवा राजपूत समाज से है। वहीं, 4 युवाओं का फिजिकल टेस्ट अभी शेष है। फिजिकल टेस्ट में सफल रहे 14 युवाओं का मेडिकल परीक्षण 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
युवाओं की इस सफलता पर पूरे कस्बे एवं समाज में खुशी का माहौल है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भामाशाहों के सहयोग से टी-शर्ट, बीम और स्पोर्ट्स शूज की व्यवस्था की गई थी। एसबीएस विद्यालय के संचालक इकराम खान द्वारा युवाओं को टी-शर्ट भेंट की गई। इसके साथ ही भर्ती से पूर्व सीकर से मेडिकल टीम बुलाकर युवाओं का निःशुल्क मेडिकल चेकअप भी करवाया गया।
निवर्तमान मनोनीत पार्षद मकसूद खान एवं कॉम ए उपसदर लियाकत खां आलमाण द्वारा घोषणा की गई कि मेडिकल फिट होने वाले प्रत्येक युवा को 5100-5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि युवाओं को विगत चार महीनों से कोच सालिम खान, आसिफ खान एवं लतीफ खान द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं की इस उपलब्धि ने बिसाऊ कस्बे के साथ-साथ पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


