सुजानगढ़ में विकास उत्सव: ड्रेनेज कार्य का शिलान्यास, जल निकासी समस्या से मिलेगी राहत
संघर्ष से सफलता तक विकास उत्सव समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सुजानगढ़ : विधानसभा क्षेत्र सुजानगढ़ में “संघर्ष से सफलता तक विकास उत्सव समारोह” के अंतर्गत ड्रेनेज शिलान्यास कार्यक्रम, नागरिक अभिनंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान ड्रेनेज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ड्रेनेज बनने से सुजानगढ़ शहर की वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और बरसात के मौसम में आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा चूरू जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, सांसद प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती संतोष मेघवाल, अनुसूचित जाति वित्त आयोग के चेयरमैन राजेंद्र नायक, चंद्राराम गुरी, सुजानगढ़ नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती जयश्री दाधीच सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नागरिक अभिनंदन किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


