किशोरपुरा भेरुजी बणी में लगी आग दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
हजारों वन्य जीवों का बच्चा जीवन बड़ा नुकसान टला
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार
चंवरा : किशोरपुरा के प्रसिद्ध भेरूजी महाराज की बणी में सांय 5 बजे अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई देने लगी।आग को देख कर आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा,राजेश पायलट संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश खटाणा,बजरंग पहलवान ने मौके पर अधिकारियों से बात की जिसके बाद तुरंत वन विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए दमकल भी रवाना कर दी ।

लगभग 6:30 बजे दमकल मौके पर पहुंच भी गई। पर इससे पहले ही ग्रामीणों ने बड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि समय पर इस भीषण आग को बुझाया नहीं जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग बुझाने में फॉरेस्टर सुरेश कुमारी, सुंदर माली, राजेश खटाणा, नवीन चौधरी, शीशराम मास्टर, रामसिंह पोंख, शीशराम खटाना, कृष्ण सैन, भरत सेन, पप्पू खटाना, सचिन खटाणा, मुकेश मास्टर, का बड़ा सहयोग रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033267


