किशोरपुरा में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश खटाणा का अभिनंदन
किशोरपुरा में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश खटाणा का अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : किशोर कुमार
चंवरा : किशोरपुरा गांव के प्रसिद्ध भैरुंजी मन्दिर पर गुरुवार को राजेश पायलट किसान संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश खटाणा का ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर खटाणा का साफा फुल माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नीमकाथाना कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बलवीर खेरव, व्यवसायी कैलाश सैनी नीमकाथाना,समाजसेवी देवेंद्र बिजारणिया का भी अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा राजेश खटाणा शुरू से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं वह हमेशा गांव समाज के लिए तत्पर रहते हैं उनके सेवा भाव के कारण ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के होनहारों का सम्मान करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर राजेश खटाणा ने सभी स्वागत करने एवं बधाई देने वालों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच शंभू दयाल सैनी, भगवती प्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह शेखावत, राजू भांड, भैरूजी भक्त बुद्धराम भोपा, साधू संतों के भक्त उमराव गुर्जर नेवरी, सुभाष सैनी पोंख, बजरंग पहलवान पोंख, मालाराम सैनी राजेन्द्र फौजी, युवा नेता सुमेर लमोड़, सुभाष कुमावत, बनवारी मिस्री, राजेन्द्र सैनी ई-मित्र, युवा नेता राजेंद्र प्रसाद दौराता, पंकज मीणा किशोरपुरा, शीशराम खटाणा सोदागर, मुकेश कुमावत एल आई सी, बन्टी सैन, भागुराम फौजी, मुकेश मास्टर, नरेश कुमावत, सुभाष धाबाई, करतार सैनी, पप्पू मेघवाल, भरत सैन, हरफूल धाबाई, छोटूराम चनिजा, विकास मीणा, सोनू कुमावत, दीपक, जगदीश चनिजा, आषिस सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205864


