एडीएम ने पाटन कार्यालयों का किया निरीक्षण:डोकन पीएचसी में सफाई पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
एडीएम ने पाटन कार्यालयों का किया निरीक्षण:डोकन पीएचसी में सफाई पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
नीमकाथाना : नीमकाथाना के एडीएम भागीरथ सांख ने शुक्रवार को पाटन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पाटन स्थित पंचायत समिति कार्यालय, तहसील कार्यालय और डोकन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय में आगामी जनगणना की तैयारियों का भी जायजा लिया।
सफाई ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई
डोकन पीएचसी के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर एडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पाटन बीडीओ शशिबाला को अस्पताल परिसर में तत्काल बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एडीएम भागीरथ सांख ने अस्पताल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


