पाटन में चार नई सड़कों का शिलान्यास:सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर बोले-आवागमन की सुविधा मिलेगी
पाटन में चार नई सड़कों का शिलान्यास:सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर बोले-आवागमन की सुविधा मिलेगी
पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम श्यामपुरा, बिहारीपुर और जीलो में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने चार नई सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और आमजन को लाभ मिलेगा।
माला और साफा पहनाकर किया स्वागत
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाजौर का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए बाजौर का आभार व्यक्त किया। बाजौर ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
शिलान्यास की गई सड़कों में स्यालोदङा से ढाणी राधाला सिंघाड़िया चामुंडा माता मंदिर तक जाने वाली 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत वाली सड़क शामिल है। इसके अतिरिक्त, डाबला जीलो रोड़ से टाटाला तक 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया गया।
अन्य परियोजनाओं में जीलो चुहा की ढाणी रोड से ढाणी काकरावाली तक 87.50 लाख रुपए की लागत वाली सड़क और गांवली से स्वामियों की ढाणी तक 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क भी शामिल हैं।
ये रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग की जेईएन अंजना बाटर, जिला परिषद सदस्य सुमित गुर्जर, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, जीलो मंडल अध्यक्ष कृष्ण श्यामपुरा, पूर्व सरपंच मदनलाल वर्मा, पंचायत समिति सदस्य रणजीत गुर्जर, पूर्व सरपंच हजारी गुर्जर, अमरसिंह और कर्मचारी नेता अनिल सिंह तंवर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


