कांग्रेस कमेटी की बैठक, मनरेगा में बदलाव का विरोध किया:वीबी- जी रामजी जी योजना की खामियां बताई, मूल भावना से छेड़छाड़ का आरोप लगाया
कांग्रेस कमेटी की बैठक, मनरेगा में बदलाव का विरोध किया:वीबी- जी रामजी जी योजना की खामियां बताई, मूल भावना से छेड़छाड़ का आरोप लगाया
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के खुड़ी बड़ी स्थित गोगाजी मंदिर विश्रामगृह परिसर में शुक्रवार को खुड़ी मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मनरेगा योजना में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे बदलावों और वीबी जीरामजी बिल की खामियों का कड़ा विरोध जताया गया। यह बैठक मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत हुई।
योजना की मूल भावना से छेड़छाड़ का आरोप लगाया
मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र मील ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा के बजट में कटौती कर और योजना की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका का आधार है।
सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ ने बताया- पहले मनरेगा के तहत प्रत्येक परिवार को न्यूनतम 100 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलती थी। वर्तमान बदलावों से राज्य सरकार पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिससे योजना का क्रियान्वयन प्रभावित हो सकता है। बाटड़ ने मेट की जिम्मेदारी समाप्त कर पंचायतों की शक्तियां ठेकेदारों को सौंपने पर भी आपत्ति जताई।
गरीब मजदूरों की आजीविका छीनने का प्रयास कर रही भाजपा-राकेश सिहाग
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग ने कहा कि मनरेगा गरीबों को संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है, न कि कोई खैरात। उन्होंने कहा कि इस योजना को विश्व स्तर पर सराहना मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार इसे समाप्त कर गरीब मजदूरों की आजीविका छीनने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस बार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश भास्कर और पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामकरण जांगिड़ ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी का नाम हटाने के बहाने योजना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने 125 दिन रोजगार देने के दावे को दिखावा बताया और कहा कि सरकार न तो पेंशन दे पा रही है और न ही विकास कार्य करवा पा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033648


