डाबला में अवैध फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:युवक का नाम पूछकर मारी थी गोली, तीन महीने पुराने मामले में कार्रवाई
डाबला में अवैध फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:युवक का नाम पूछकर मारी थी गोली, तीन महीने पुराने मामले में कार्रवाई
पाटन : पाटन क्षेत्र की डाबला पुलिस ने शुक्रवार को तीन माह पूर्व डाबला गांव में अवैध हथियार से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। डाबला थाना अधिकारी मनोज कुमार भाटीवाड ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को विजयदीप मीणा निवासी डाबला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नाम पूछकर मारी थी गोली
रिपोर्ट में बताया-23 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे विजयदीप मीणा, प्रताप मीणा, मनीष मीणा और अंकित मीणा डाबला गांव के शनि महाराज मंदिर के पास बैठे थे। तभी कुछ लड़के मोटरसाइकिलों पर आए और उन्होंने विजयदीप के भाई संदीप मीणा का नाम पूछकर दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली संदीप मीणा के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
डाबला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इनामी मुख्य आरोपी दिव्यम उर्फ छोटू पहलवान पुत्र शिवलाल यादव निवासी ढाणी पाल्यावाली तन डाबला को गिरफ्तार किया।
इस प्रकरण में पहले भी तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इनामी मुख्य आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033648


