लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी का कार्यकाल समाप्त:’पांच साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत दी विदाई, खुली जीप में बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी का कार्यकाल समाप्त:'पांच साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत दी विदाई, खुली जीप में बैठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर शुक्रवार को ‘पांच साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगरपालिका परिसर में हुआ। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी का फूल मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। उन्होंने कुरैशी को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।
खुली जीप में बैठाकर घर तक निकाला जुलूस
सम्मान समारोह के उपरांत चेयरमैन कुरैशी को एक खुली जीप में बैठाकर नगरपालिका परिसर से विदाई दी गई। नगरपालिका से उनके घर तक एक जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। मुख्य बाजार से गुजरते समय विभिन्न समाजों के लोगों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें सफल कार्यकाल की बधाई दी।
पार्षदों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया
इस मौके पर मुस्तफा कुरैशी ने कहा- नगरपालिका बोर्ड के सभी पार्षदों के सहयोग से उनका कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने बताया कि सभी पार्षदों और नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला, जिससे शहर के विकास के लिए मिलकर काम किया जा सका। कुरैशी ने इस समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद पवन बुटोलिया, पार्षद शबाना सैय्यद और फैयाज डॉलर सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी
उल्लेखनीय है कि चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी ने हाल ही में 27 जनवरी को आयोजित नगरपालिका बोर्ड की अंतिम बैठक में घोषणा की थी कि वह आगामी चेयरमैन पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह संगठन और नगर की जनता की सेवा का कार्य जारी रखेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033935


