नागौर संसद हनुमान बेनीवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल:लोकसभा में मुद्दा उठाने की कहीं बात, 38 दिनों से धरने पर बैठे है ग्रामीण
नागौर संसद हनुमान बेनीवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल:लोकसभा में मुद्दा उठाने की कहीं बात, 38 दिनों से धरने पर बैठे है ग्रामीण
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति क्षेत्र के बामलास, हुकुमपुरा और आसपास की ढाणियों में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए रालोपा (RLP) सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल आगे आए हैं। बुधवार देर रात एडवोकेट जयन्त मूण्ड के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित सांसद आवास पर बेनीवाल से मुलाकात की। उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया कि खनन पट्टों (Lease) की आड़ में हो रही ब्लास्टिंग से लोग बहुत परेशान है। ब्लास्टिंग के कंपन से करीब 200 से अधिक मकानों में दरारें आ चुकी हैं। स्थानीय प्रशासन पर भी ग्रामीणों की सुनवाई नहीं कर रहा है।
मुलाकात के दौरान एडवोकेट जयन्त मूण्ड ने गिरावड़ी गांव का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि वहां भैरु जी भगवान की पुरानी ‘बणी’ (देव वन) में पावर ग्रिड कंपनी द्वारा पिलर लगाने के नाम पर हजारों हरे पेड़ों की बलि दी जा रही है। आस्था और पर्यावरण के इस दोहरे नुकसान के खिलाफ ग्रामीण एक महीने से धरने पर हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इन दोनों गंभीर मुद्दों को आगामी लोकसभा सत्र में उठाएंगे।
38वें दिन भी जारी रहा धरना
गुढ़ागौड़जी में ग्रामीणों का जज्बा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सर्दी के बावजूद धरना 38वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को भी खनन विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ हुई वार्ता बे-नतीजा रही। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सरपंच दारासिंह मेघवंशी, प्रदीप यादव, लीलाधर मीणा और बंटी नेहरा सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


