[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 80 साल बंद पड़ी सड़क पर कार्य शुरू:अशोक स्तंभ से सोमनाथ मंदिर तक नई सड़क का निर्माण शुरू, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 80 साल बंद पड़ी सड़क पर कार्य शुरू:अशोक स्तंभ से सोमनाथ मंदिर तक नई सड़क का निर्माण शुरू, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

सरदारशहर में 80 साल बंद पड़ी सड़क पर कार्य शुरू:अशोक स्तंभ से सोमनाथ मंदिर तक नई सड़क का निर्माण शुरू, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

सरदारशहर : सरदारशहर में करीब 80 साल से बंद पड़े अशोक स्तंभ मार्ग से खेतरपाल भेरूजी मंदिर, कच्चा बस स्टैंड होते हुए सोमनाथ मंदिर तक नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह मार्ग अब सीधे कृष्णा बस स्टैंड तक जुड़ेगा, जिससे शहर के यातायात ढांचे को मजबूती मिलेगी।

नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने बताया कि यह रास्ता उनके जन्म से पहले से बंद था और इसका मामला लंबे समय तक न्यायालय में विचाराधीन रहा। नगर परिषद की सशक्त पैरवी के बाद न्यायालय ने परिषद के पक्ष में फैसला सुनाया। तहसीलदार, आयुक्त के सहयोग और पार्षद हंसराज सिद्ध के मार्गदर्शन से यह कार्य संभव हो पाया।

सभापति चौधरी ने कहा कि यह अशोक स्तंभ से शहर के भीतर प्रवेश देने वाला तीसरा प्रमुख मार्ग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और विकास को नई गति मिलेगी। सड़क का टेंडर भी हो चुका है और जल्द ही यह मार्ग आमजन के लिए तैयार हो जाएगा।

सभापति राजकरण चौधरी के कार्यकाल में सड़क विकास के कई कार्य हुए हैं। इनमें अस्पताल के सामने सड़क निर्माण, राम मंदिर रोड और सोमनाथ मंदिर रोड शामिल हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस मार्ग के खुलने पर नगर परिषद और सभापति का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles