[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिंजवास में 22 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता:महिला, पुरुष और बुजुर्ग वर्ग के होंगे मुकाबले, बैठक में निर्णय

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

बिंजवास में 22 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता:महिला, पुरुष और बुजुर्ग वर्ग के होंगे मुकाबले, बैठक में निर्णय

बिंजवास में 22 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता:महिला, पुरुष और बुजुर्ग वर्ग के होंगे मुकाबले, बैठक में निर्णय

सादुलपुर : सादुलपुर के बिंजवास गांव में 22 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता महिला, पुरुष और बुजुर्ग वर्ग में होगी। यह निर्णय बिंजवास और इंद्रपुरा गांव के ग्रामीणों की बैठक में लिया गया।

बैठक का आयोजन क्रिडा भारती की झुंझुनूं प्रांत महिला प्रमुख गायत्री पूनिया ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को कबड्डी को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की मांग के तहत गांव-गांव आयोजित होने वाले कबड्डी मुकाबलों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सुत्बे सिंह रामी, जयसिंह, निहालसिंह, प्रताप पूनिया, मुकेश शर्मा, महावीर पूनिया आमपुर, हरिसिंह सुबेदार, दयावीर शर्मा, मोटन जी पूनिया, अजीत भालोरिया, मांगेराम पूनिया, हरिसिंह, भूलादेवी, अमर सिंह अध्यापक, सेवाराम गोळात, रामकिशन जी अछापुर और प्रेम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles