सादुलपुर में चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया; घर में घुसकर चुराई थी ज्वेलरी और नकदी
सादुलपुर में चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया; घर में घुसकर चुराई थी ज्वेलरी और नकदी
सादुलपुर : सादुलपुर के पास स्थित गांव जयपुरिया पट्टा में एक महीने पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में गुरप्रीत उर्फ गुरी (24) निवासी बावरिया वाली ढाणी, पीलीबंगा (हनुमानगढ़), नानकराम उर्फ अमन कुमार (26) निवासी हरनामे वाली ढाणी, सूरतगढ़ (गंगानगर) और काका सिंह (22) निवासी गीदड़ खेड़ा, डब्बावाली (सिरसा, हरियाणा) शामिल हैं।
आरोपियों को रिमांड में लिया गया
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
26 दिसंबर को हुई थी चोरी
थानाधिकारी ने बताया- 2 जनवरी को जयपुरिया पट्टा निवासी महावीर सिंह (65) ने मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया था कि 26 दिसंबर की रात वह खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे। देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए और घर में रखी एक पेटी चोरी कर ले गए।
ज्वेलरी और नकदी की थी चोरी
चोरी गई पेटी में दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की नाक की बालियां, दो चांदी की अंगूठियां, एक चांदी की गूंथी और नकद 2 लाख 10 हजार रुपए रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि 27 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे उन्हें वही पेटी रेलवे लाइन के पास खाली अवस्था में मिली, जिसका ताला टूटा हुआ था और कपड़े बिखरे पड़े थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका निरीक्षण किया। घटनास्थल पर अज्ञात चोरों के पदचिन्ह भी पाए गए। काफी प्रयासों के बावजूद 2 जनवरी तक चोरी गई नकदी और आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


