मेहाड़ा में शहीद कमलेश गुर्जर का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, 2018 में ‘ऑपरेशन रक्षक’ के दौरान मिली वीरगति
मेहाड़ा में शहीद कमलेश गुर्जर का शहादत दिवस:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, 2018 में 'ऑपरेशन रक्षक' के दौरान मिली वीरगति
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा गुजरवास में बुधवार को शहीद हवलदार कमलेश गुर्जर का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य गुर्जर, विशिष्ट अतिथि प्रकाश अवाना और राहुल गुर्जर थे। इसकी अध्यक्षता शहीद की वीरांगना सुमित्रा देवी ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद कमलेश गुर्जर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सेवा में अपने प्राणों का त्याग करने वाले हमेशा अमर रहते हैं। हवलदार कमलेश गुर्जर ने भी अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने जोर दिया कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा हमारे लिए पूजनीय हैं।
उन्होंने झुंझुनू जिले के शौर्य और साहस की भी चर्चा की, जिसे देश के लिए सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव प्राप्त है। डॉ. गुर्जर ने बताया कि यहां के युवाओं को बचपन से ही सेना में जाने के लिए तैयार किया जाता है, जो सरहद पर बहादुरी का परिचय देते हैं। जिले में लगी शहीदों की प्रतिमाएं युवाओं को प्रेरित करती हैं।
हवलदार कमलेश गुर्जर भारतीय सेना की 21 राजपूत रेजिमेंट में सेवारत थे। वे 2 फरवरी 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन रक्षक’ के दौरान देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगना सुमित्रा देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर, जयसिंह, सुमेर सिंह, कैप्टन धर्मपाल, राजेश कुमार, नाहर सिंह, शीशराम, सुवाराम, विजय कुमार, छोटेलाल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र गुर्जर, हंसराज, प्रदीप भैरू, मनोज, सांवतराम, हरीश सैन, सुनील कुमार सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035427

