[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समन्वित प्रयासों से आशान्वित ब्लॉक को प्रेरणादायी बनाने के संकल्प के साथ सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

समन्वित प्रयासों से आशान्वित ब्लॉक को प्रेरणादायी बनाने के संकल्प के साथ सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

समन्वित प्रयासों से आशान्वित ब्लॉक को प्रेरणादायी बनाने के संकल्प के साथ सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

राजगढ़ : नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत राजगढ़ पंचायत समिति सभागार में बुधवार को सम्पूर्णता अभियान 2.0 का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी मनोज खेमाडा ने की, जबकि भाजपा नेता महावीर पूनिया मुख्य अतिथि रहे।

इस अवसर पर तहसीलदार रामसिंह सैनी, सीबीईओ डॉ. सुमन जाखड़, पशुपालन उपनिदेशक डॉ. अजमेर कुहाड़, सीडीपीओ सीमा गहलोत, विकास अधिकारी भागीरथ कटारिया, सहायक अभियंता रविंद्र पूनिया, नायब तहसीलदार एवं मुख्य आयोजना अधिकारी भागचंद खारिया मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की प्रस्तुति दी। मुख्य आयोजना अधिकारी ने अभियान का परिचय देते हुए आगामी तीन माह में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

शिक्षा, पोषण और पशुपालन पर दिया गया विशेष जोर

सीबीईओ डॉ. सुमन जाखड़ ने शिक्षा विभाग से संबंधित संकेतकों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी राजकीय विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन के अनुरूप क्रियाशील शौचालय एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
पशुपालन उपनिदेशक डॉ. अजमेर कुहाड़ ने बताया कि राजगढ़ ब्लॉक में खुरपका-मुंहपका रोग का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है तथा पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए विभागीय योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

सीडीपीओ सीमा गहलोत ने मातृ एवं शिशु पोषण तथा बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आगामी तीन माह में गहनता से कार्य करने का आह्वान किया।

विकसित राजगढ़ की दिशा में कार्य करने का आह्वान

मुख्य अतिथि महावीर पूनिया ने कहा कि सभी विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विकसित राजगढ़ के सपने को साकार करना होगा।
उपखंड अधिकारी मनोज खेमाडा ने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर पूर्ण प्रयास करें तथा जहां प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता हो, उसे साझा करें। उन्होंने तीन माह बाद अभियान के समापन पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्पूर्णता अभियान की शपथ भी दिलाई।

विभिन्न विभागों की गतिविधियां रहीं आकर्षण का केंद्र

समारोह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जांच शिविर आयोजित किया गया। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने अभियान शुभारंभ बोर्ड पर हस्ताक्षर भी किए।

कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज झाझड़िया, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता नरेंद्र कच्छावा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग प्रोग्रामर तृप्ता कुमारी, बीपीएम राजीविका हरिनारायण सांवरिया, बीपीएम हेल्थ धर्मपाल मूंड, सांख्यिकी निरीक्षक किशन कुमार, सहायक विकास अधिकारी विजयदान, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश चौधरी, संस्थापन अधिकारी चंद्रजीत कटेवा, राकेश गुलेरिया, तथा नीति आयोग के एबीएफ वसीम अहमद सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया।

Related Articles