खबर का असर : निराधनूं वार्ड 6 और 9 में गलियों के कीचड़ पानी का हुआ निस्तारण
खबर का असर : निराधनूं वार्ड 6 और 9 में गलियों के कीचड़ पानी का हुआ निस्तारण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : विगत को जनमानस शेखावाटी प्रिंट मीडिया में प्रकाशित खबर का असर ! निराधनूं के वार्ड 6 व 9 की गलियों के बीच रास्ते में बहते पानी का प्रशासन ने किया निस्तारण। वार्ड 6 और 9 में जलभराव का मुख्य कारण गली में नाली नहीं होने से घरों का पानी सीधे गली के बीच रास्ते में जमा हो रहा था। जिसके कारण हर समय मौहल्ले में कीचड़ जैसी स्थिति बनी रहती थी। जिसके कारण वार्ड के लोगों सहित ग्रामीण जनों को भी आवागमन में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को पंचायत प्रशासन ने मौके पर जाकर गलियों के बीच रास्ते से बहते पानी को वार्ड में पहले से निर्मित सूखें कुएं में पानी पहुंचाकर समस्या का समाधान किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दीपिका मेव, एलडीसी गोविन्द कुमार, रिटायर्ड अध्यापक नंदलाल सामरिया, शब्बीर अली, रोहिताश्व सामरिया, रामचंद्र गुरी, अमीत सामरिया, संजय सामरिया, मनोज सामरिया आदि मौजूद रहें।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035598
