झुंझुनूं : कामधेनु पशुधन बीमा योजना मैं अब भैंस भी शामिल : अधिकतम 2 दुधारू पशुओं पर मिल सकेगा लाभ
कामधेनु पशुधन बीमा योजना मैं अब भैंस भी शामिल : अधिकतम 2 दुधारू पशुओं पर मिल सकेगा लाभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं महंगाई राहत कैंप में अब पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को भैंस के बीमा के लिए भी बीमा का लाभ मिलेगा। यह लाभ अधिकतम दो पशुओं पर ही लागू होगा। राज्य के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ भवानी सिंह राठौड़ ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक पशुपालकों को दुधारू गाय के साथ भैंस वंश के बीमा का भी लाभ निशुल्क दिया जाएगा। गौरतलब है कि महंगाई राहत कैंप में बड़ी संख्या में कामधेनु बीमा योजना के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045320

