[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम व उपखंड स्तरीय जनसुनवाई स्थगित, जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 फरवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूराजस्थानराज्य

ग्राम व उपखंड स्तरीय जनसुनवाई स्थगित, जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 फरवरी को

ग्राम व उपखंड स्तरीय जनसुनवाई स्थगित, जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 फरवरी को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राज्य सरकार के निर्देशानुसार फरवरी, 2026 माह में गुरुवार, 05 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई तथा 12 फरवरी को आयोजित होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है। इसी क्रम में 19 फरवरी को जिला स्तरीय जनसुनवाई को यथावत रखा गया है। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों की व्यस्तता को देखते हुए गुरुवार, 05 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई तथा 12 फरवरी को आयोजित होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार, 19 फरवरी को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को यथावत रखा गया है।

Related Articles