कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला की ओर से नव नियुक्त कांग्रेसजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर एडवोकेट सद्दाम हुसैन तथा कांग्रेस एससी विभाग का चूरू देहात अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रभान मेहरा तथा चूरू शहर अध्यक्ष चन्दन खारडियां का माल्यार्पण के माध्यम से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र राजपुरोहित, जिला अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार आर्य, युवा कांग्रेस चूरू जिला अध्यक्ष आसिफ खान, कांग्रेस एससी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार मेघवाल, एडवोकेट संजीव मीणा, एडवोकेट सरिता, एडवोकेट शंकर सिंहमार, एडवोकेट सुरेश इशराण सहित बड़ी संख्या में गणमान लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072582
