[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेजड़ी संरक्षण के लिए RLP और शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच का बड़ा कदम; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेजड़ी संरक्षण के लिए RLP और शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच का बड़ा कदम; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खेजड़ी संरक्षण के लिए RLP और शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच का बड़ा कदम; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान के गौरव ‘खेजड़ी’ को बचाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने हाथ मिला लिया है। आज संगठन संयोजक राजेश चौधरी और RLP नेता दिनेश भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

नेताओं के प्रमुख वक्तव्य राजेश चौधरी (संगठन संयोजक, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच): “आज हमारे राज्य वृक्ष खेजड़ी का अस्तित्व खतरे में है। हम सरकार से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस ‘खेजड़ी बचाओ कानून’ की मांग करते हैं। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने हमेशा हक की लड़ाई लड़ी है, और आज हम यह संकल्प लेते हैं कि जब तक खेजड़ी के संरक्षण के लिए कड़ा केंद्रीय कानून नहीं बन जाता, हमारा यह संघर्ष और 4 फरवरी का महापड़ाव जारी रहेगा। हम पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने वाले माफियाओं को चैन से नहीं बैठने देंगे।”दिनेश भामासी (RLP नेता): “खेजड़ी राजस्थान की आन-बान और शान है। प्रशासन और भू-माफियाओं की मिलीभगत से हो रही अवैध कटाई को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को चेतावनी है कि यदि जल्द ही इस पर सख्त कानून नहीं बनाया गया, तो पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।”ज्ञापन की मुख्य मांगें खेजड़ी की कटाई को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए।पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष केंद्रीय कानून लागू हो। जिले में पेड़ों की अवैध कटाई की निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स बने। इस अवसर पर अंकुश चौधरी ,दिनेश भामासी कपिल ढाका, राजेश चौधरी, राजेंद्र साहू, विकास भामासी, रूपेश जाट भामासी ,सुरेंद्र दुलड, अजय गढ़वाल, विकास महेरिया ,सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker