झुंझुनूं : जनप्रतिनिधियों ने किया कैम्पों का निरीक्षण
झुंझुनूं : जनप्रतिनिधियों ने किया कैम्पों का निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : जिले में चल रहे महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान में गुरूवार को सीएम सलाहकार एवं खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह ने खेतड़ी पंचायत समिति के दूधवा नांगलिया के मोबाईल कैम्प का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बांटे। इसी प्रकार मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने नूआं तथा टमकोर में मंहगाई राहत केम्प में लाभार्थियों से रूबरू हुई, तो वहीं पिलानी विधायक जे.पी. चंदेलिया ने सूजडोला में आयोजित कैम्प में शिरकत की। बुहाना पंचायत समिति की काजला ग्राम पंचायत में बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव ने, टमकोर में अलसीसर प्रधान घासीराम पूनियां ने तथा नवलगढ़ के मोहनवाड़ी में नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने भी ने मंहगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045178


