[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जेल में साइलेंट अटैक से कैदी की मौत:बैरक में अचानक बिगड़ी थी तबीयत; भाई के साथ मिलकर हड़पी थी करोड़ों की जमीन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जेल में साइलेंट अटैक से कैदी की मौत:बैरक में अचानक बिगड़ी थी तबीयत; भाई के साथ मिलकर हड़पी थी करोड़ों की जमीन

सीकर जेल में साइलेंट अटैक से कैदी की मौत:बैरक में अचानक बिगड़ी थी तबीयत; भाई के साथ मिलकर हड़पी थी करोड़ों की जमीन

सीकर : सीकर जिला कारागृह में विचाराधीन 59 साल के कैदी की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। जेल स्टाफ कैदी को तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लेकर गया था, मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। कैदी अपने भाई के साथ करोड़ों रुपए की जमीन हड़पने के मामले में जेल में बंद था।

बैरक में अचानक गिरा, हॉस्पिटल लेकर गए

सीकर जेल के सुप्रिटेंडेंट इंद्रकुमार ने बताया-मृतक कैदी का नाम फकरुद्दीन (59) पुत्र जियाउद्दीन निवासी पुराना वार्ड नंबर 38 मोहल्ला कुरैशियान, कुरैशियों की मस्जिद के पास है। फकरुद्दीन को आज अचानक साइलेंट अटैक आ गया। जेल में मौजूद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया। उन्होंने एसके हॉस्पिटल में रेफर कर दिया, वहां ले जाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फकरुद्दीन के पहले कोई बीमारी नहीं थी।

इस मामले में विचाराधीन कैदी था

फकरुद्दीन सीकर के गोकुलपुरा पुलिस थाने के मुकदमा संख्या 177/2025 में जेल में विचाराधीन कैदी था। गोकुलपुरा पुलिस थाना SHO प्रीति बेनीवाल के अनुसार 24 अक्टूबर को सुरेंद्र सिंह ढाका ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी सीकर के गांव देवीपुरा में करोड़ों रुपए कीमत की जमीन थी।

इसके कुछ लोगों ने फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर हड़पने और रंगदारी वसूलने की कोशिश की। इस मामले में फकरुद्दीन और उसके भाई भाउद्दीन को 25 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से फकरुद्दीन और भाउद्दीन दोनों जेल में अलग-अलग बैरक में बंद थे।

Related Articles