सुजानगढ़ बाइपास रोड पर फैल रहा नालों का गंदा पानी:प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग रखी
सुजानगढ़ बाइपास रोड पर फैल रहा नालों का गंदा पानी:प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा, समाधान की मांग रखी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले स्थानीय निवासियों ने लाडनूं बाईपास रोड पर गंदे पानी के भराव के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के तीन नंबर रेलवे फाटक के आसपास रहने वाले इन लोगों ने एडीएम संतोष मीणा को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
आमजन हो रहे परेशान
ज्ञापन में बताया गया कि बाईपास रोड पर नालों का गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसके अतिरिक्त, नाला कई जगह खुला पड़ा है, जिससे लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने वालों में किसान सभा के अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, कॉमरेड रामनारायण रुलानिया, पूसराज सांखला, लिखमीचंद माली, विजय कुमार, हीरालाल, सुभाष चंद, राजू डूकिया, कमल शर्मा और मुकेश जाट सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033425


