उदयपुरवाटी में डीड राइटर्स, स्टांप वेंडर्स का वकीलों को समर्थन:गुढ़ागौड़जी तहसील के मामले उदयपुरवाटी कोर्ट में शामिल करने की मांग
उदयपुरवाटी में डीड राइटर्स, स्टांप वेंडर्स का वकीलों को समर्थन:गुढ़ागौड़जी तहसील के मामले उदयपुरवाटी कोर्ट में शामिल करने की मांग
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी बार संघ द्वारा उपखंड कार्यालय परिसर में पिछले सात दिनों से धरना और आमरण अनशन जारी है। वकील गुढ़ागौड़जी तहसील के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड न्यायालय में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को डीड राइटर्स और स्टांप विक्रेताओं ने भी अपना समर्थन दिया है।
जानकारी के अनुसार, जब नीमकाथाना को जिला बनाया गया था, तब उदयपुरवाटी उपखंड को इसमें शामिल किया गया था। उस समय की व्यवस्था के तहत, गुढ़ागौड़जी तहसील क्षेत्र से संबंधित राजस्व मामलों को उपखंड न्यायालय झुंझुनूं स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नीमकाथाना जिले को निरस्त कर दिया गया और उदयपुरवाटी उपखंड को वापस झुंझुनूं जिले में शामिल कर लिया गया। हालांकि, राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड में वापस शामिल नहीं किया गया है।
इसी मांग को लेकर उदयपुरवाटी बार संघ के सदस्य पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे हैं। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सैनी और एडवोकेट हनुमान गुर्जर भूख हड़ताल पर हैं। सोमवार को डॉक्टर विकास चौधरी ने उनके स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें उनकी स्थिति सामान्य पाई गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट विजेंद्र सोनी ने अपना मुंडन भी करवाया।
धरने के दौरान सोमवार को एडवोकेट मेघराज सैनी, विजेंद्र सोनी, जगदीश सैनी और रामनिवास मिटावा क्रमिक अनशन पर रहे। इनके अलावा, एडवोकेट रणवीर सिंह, अशोक मीणा, जितेंद्र सिंह शेखावत, रविंद्र सिंह गिरावड़ी, अशोक स्वामी, शिवकरण सैनी, शिशुपाल सैनी, बृजमोहन सैनी, रमेश सैनी, हेमंत सैनी और गौतम मारवाल सहित कई अन्य वकील भी धरने पर मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033604


