[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में कलेक्टर का पुतला जलाया:पेड़ बचाने के लिए पावर ग्रिड लाइन बदलने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में कलेक्टर का पुतला जलाया:पेड़ बचाने के लिए पावर ग्रिड लाइन बदलने की मांग

उदयपुरवाटी में कलेक्टर का पुतला जलाया:पेड़ बचाने के लिए पावर ग्रिड लाइन बदलने की मांग

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के गिरावड़ी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर के पुतले की पांच किलोमीटर लंबी शवयात्रा निकाली। एसडीएम ऑफिस के सामने पुतला जलाकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीण पिछले सात दिनों से भैरोंजी महाराज की बणी के पेड़ों को बचाने के लिए बिजली की बड़ी लाइन का मार्ग बदलवाने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीण रात को भी अपने टेंट में ही रुकते हैं। सोमवार को गिरावड़ी सहित बागोरा, नीमकाजोहड़ा, छापोली, मंडावरा, नाहरवाड़ी, गोरियां, धनावता, किरोड़ी और कोट सहित कई गांवों और ढाणियों से बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण इकट्ठा हुए।

ग्रामीणों ने कलेक्टर का पुतला जलाया।
ग्रामीणों ने कलेक्टर का पुतला जलाया।

प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर का पुतला बनाकर शहर में उपखंड कार्यालय से शाकंभरी गेट होते हुए घूमचक्कर तक शवयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रशासन विरोधी नारे लगाए। बाद में उपखंड कार्यालय के सामने जिला कलेक्टर का पुतला फूंका गया। इससे पहले, ग्रामीण अपनी मांगें मनवाने के लिए भैरोंजी महाराज के मंदिर से झुंझुनू तक पैदल यात्रा निकालकर उदयपुरवाटी एसडीएम और झुंझुनू कलेक्टर को ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने सद् बुद्धि यज्ञ भी किया और रविवार देर शाम भैरव जी मंदिर गिरावड़ी से उदयपुरवाटी तक मसाल जुलूस निकाला था।

बिजली लाइन के कारण पेड़ों को काटना पड़ेगा

ग्रामीणों के अनुसार, सीकर से खेतड़ी की तरफ 1.33 लाख केवी की भारी बिजली लाइन डालने का काम स्कीपर पावर ग्रिड को दिया गया है। जिस रास्ते से यह बिजली लाइन जाना प्रस्तावित है, उस रास्ते में हजारों पेड़ों को काटना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे एक तरफ पर्यावरण प्रदूषित होगा, वहीं दूसरी तरफ इन पेड़ों में रहने वाले हजारों पक्षियों और जीव-जंतुओं को भी नुकसान होगा।

ग्रामीण चाहते हैं कि पावर ग्रिड कंपनी गांव के दक्षिण दिशा से लाइन डाले, जिससे इतने पेड़ नहीं काटने पड़ेंगे और पक्षियों को भी परेशानी नहीं होगी। ग्रामीणों ने बताया कि सीकर जिले के कोटड़ी लुहारवास की तरफ से भी ऐसी ही लाइन जा रही थी। वहां के ग्रामीणों ने परेशानी देखकर सीकर जिला कलेक्टर को अवगत करवाया, जिसके बाद लाइन का मार्ग बदल दिया गया था।

ये लोग हुए प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन में एडवोकेट जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, पूर्व सरपंच मोहन वर्मा, भवानी अग्रवाल, भोपाल गुर्जर गिरावड़ी, रमेश सैनी बागोरा, रोहिताश गुर्जर, प्रवीण मिश्रा छापोली, धर्मेंद्र गुर्जर, वार्ड पंच सुल्तान वर्मा, रोहिताश नायक, विश्वनाथ शर्मा, बिडदी चंद वर्मा, बंसी वर्मा, भोपाल गुर्जर, भागीरथमल किरोड़ी हेमंत अग्रवाल, पूर्व पंस सदस्य हंसा वर्मा, पूर्व सरपंच सुमेर देवी, मोहिनी देवी आदि शामिल थे।

Related Articles