स्वतंत्रता सेनानी बालूराम सैनी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई:श्रीमाधोपुर के पहले प्रधान को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी बालूराम सैनी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई:श्रीमाधोपुर के पहले प्रधान को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर के पहले प्रधान और स्वतंत्रता सेनानी बालूराम सैनी की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। ये कार्यक्रम पुष्प नगर स्थित बालूराम जी का कुआं स्मारक स्थल पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक, प्रशासनिक और राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बालूराम सैनी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सैनी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और कई उल्लेखनीय कार्य किए। वक्ताओं ने उनके आदर्शों सेवा, समर्पण और ईमानदारी को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और लोगों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बालूराम सैनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉक्टर माधव सिंह ने धूप-अगरबत्ती कर विधिवत श्रद्धा-सुमन चढ़ाए।
इस अवसर पर उदय शंकर सैनी, हरिशंकर सैनी, दिनेश कटारिया, राजू बागवान, ओमप्रकाश सैनी, दिनेश सैनी, ललित सैनी, पार्षद विनेश सैनी, महेश सैनी, हेमंत सैनी महाराज, भगवान सहाय सैनी, सुरेंद्र सैनी, विजय कुमावत, हितेश सैनी, शीशराम गुर्जर, राहुल सैनी, बाबूलाल यादव, कैलाश सैनी, अरविंद सैनी, दीपक सैनी, आनंद सैनी, मंजू देवी, मनदीप सैनी, दीपा सैनी, जागृति सैनी, विमला देवी और किरण सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवा के तहत श्रीराम नंदी गौशाला, सती वाला जोहड़, हांसपुर में गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया गया और गोसेवा की गई। कार्यक्रम का समापन स्व. बालूराम सैनी को नमन करते हुए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033249


