नीमकाथाना में पटवारी सुमन रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमाबंदी में नाम ठीक कराने के एवज में मांगे 7 हजार रुपए, सीकर एसीबी टीम की कार्रवाई
नीमकाथाना में पटवारी सुमन रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमाबंदी में नाम ठीक कराने के एवज में मांगे 7 हजार रुपए, सीकर एसीबी टीम की कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में सीकर एसीबी की टीम ने पटवारी सुमन कुमारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भगेगा पटवार हल्का में की गई। एसीबी की सीकर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील के नेतृत्व में टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की। पटवारी सुमन कुमारी, पटवार हल्का भगेगा, तहसील नीमकाथाना, जिला सीकर में कार्यरत हैं।

जमाबंदी में नाम ठीक कराने के एवज में मांगे पैसे
एसीबी को शिकायत मिली थी कि पटवारी सुमन कुमारी परिवादी से उसके पिता और चाचा का नाम जमाबंदी में दुरुस्त करने की एवज में 7,000 रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रही थीं।
रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
शिकायत का सत्यापन करवाया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद, आज ग्राम पंचायत भगेगा में एसीबी टीम ने पटवारी को परिवादी से रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033392


