सादुलपुर में ट्रैक्टर से गिरने से युवक की मौत:राजगढ़-भादरा स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था युवक
सादुलपुर में ट्रैक्टर से गिरने से युवक की मौत:राजगढ़-भादरा स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा था युवक
सादुलपुर : सादुलपुर के राजगढ़-भादरा स्टेट हाईवे 106 पर रविवार देर रात एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हो गया। युवक ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था। चैनपुरा छोटा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे चैनपुरा बड़ा के पास के युवक मडगार्ड से नीचे गिर गया। गिरने के बाद युवक ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिद्धमुख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे राजकीय रैफरल अस्पताल राजगढ़ की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034306


