[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर डिस्कॉम टीम से मारपीट का आरोप:राजस्व वसूली के दौरान बंधक बनाने का प्रयास, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

जोधपुर डिस्कॉम टीम से मारपीट का आरोप:राजस्व वसूली के दौरान बंधक बनाने का प्रयास, मामला दर्ज

जोधपुर डिस्कॉम टीम से मारपीट का आरोप:राजस्व वसूली के दौरान बंधक बनाने का प्रयास, मामला दर्ज

सादुलपुर : सादुलपुर में राजस्व वसूली के दौरान जोधपुर डिस्कॉम की टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौच, छीनाझपटी और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। टीम को बंधक बनाने के प्रयास का भी आरोप है।

जेईएन ने दर्ज कराई शिकायत

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि जेईएन सहीराम गुर्जर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2026 को दोपहर 12:52 बजे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व वसूली के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण की टीम गांव राधा बड़ी पहुंची थी।

टीम में सहीराम गुर्जर (जेईएन), राजवीर ईएस, संजय टेक्नीशियन, कुलदीप टेक्नीशियन और विकास टेक्नीशियन शामिल थे। टीम विभागीय वाहन से विद्युत उपभोक्ता संदीप कुमार के परिसर पर पहुंची, जहां उन्हें 18,477 रुपए का बकाया बिजली बिल जमा कराने को कहा गया।

बकाया जमा कराने के लिए कहने पर मारपीट

दर्ज मामले के अनुसार, बकाया राशि जमा करने की बात कहने पर संदीप कुमार, रमेश पूनिया और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने टीम के साथ मारपीट, बदसलूकी और गाली-गलौच की। आरोप है कि बकाया वसूली की राशि के बैग को छीनने का प्रयास किया गया और सरकारी वाहन की चाबी भी छीन ली गई।

आरोपियों ने सरकारी वाहन को चारों ओर से घेरकर टीम को बंधक बनाने की कोशिश की। साथ ही, भविष्य में गांव में किसी भी विभागीय कार्य के लिए आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान टीम द्वारा बनाए गए फोटो और वीडियो भी जबरन मोबाइल छीनकर डिलीट करवा दिए गए।

ग्रामीणों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई

ग्रामीणों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई, जिससे टीम वहां से निकल पाई। बाद में वाहन की चाबी और मोबाइल फोन वापस लौटा दिए गए। दर्ज मामले में संदीप, रमेश, जयसिंह के अलावा 5-7 महिलाएं और पुरुष भी मारपीट की घटना में शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles