[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ वार्ड 35 में पेयजल समस्या का समाधान:जलदाय विभाग ने पाइपलाइन से एक मीटर लंबी जड़ निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ वार्ड 35 में पेयजल समस्या का समाधान:जलदाय विभाग ने पाइपलाइन से एक मीटर लंबी जड़ निकाली

रतनगढ़ वार्ड 35 में पेयजल समस्या का समाधान:जलदाय विभाग ने पाइपलाइन से एक मीटर लंबी जड़ निकाली

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ स्थित वार्ड 35 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का सोमवार को समाधान हो गया। जलदाय विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद पेयजल लाइन से एक बड़ी जड़ निकालकर वार्डवासियों को राहत दिलाई। वार्ड पार्षद मांगीलाल प्रजापत ने बताया कि वार्ड की मुख्य पाइपलाइन में एक विशाल जड़ फंसने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई थी। पार्षद ने क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग की जेईएन रेखा गौड़ को स्थिति से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को समझते हुए जेईएन रेखा गौड़ ने तुरंत तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान पता चला कि मुख्य पाइपलाइन के भीतर पेड़ की जड़ें घुस गई थीं, जिससे पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित हो रहा था।

विभाग के कर्मचारियों ने जब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया, तब पाइपलाइन के अंदर से करीब एक मीटर लंबी पेड़ की जड़ निकली। इसी जड़ की वजह से वार्ड के कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। जड़ निकालने के बाद लाइन को सुचारू किया गया, जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान वार्ड के दिनेश कुमार प्रजापत, प्रदीप महिया, विनोद न्योल, श्यामलाल ऐचरा और जगु मीरासी सहित अन्य निवासियों ने जलदाय विभाग और वार्ड पार्षद मांगीलाल प्रजापत का आभार व्यक्त किया।

Related Articles