[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का अजीतगढ़ दौरा, 18.61 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का अजीतगढ़ दौरा, 18.61 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

घोड़ी पर बैठाकर किया अभिनंदन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

अजीतगढ़ : सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान मंत्री खर्रा ने पंचायत समिति व नगरपालिका क्षेत्र में 18 करोड़ 61 लाख 50 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।

मंत्री खर्रा का दौरा प्रातः जुगराजपुरा से शुरू हुआ, जहां उन्होंने 25 लाख रुपए की लागत से बने गोदाम तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। इसके पश्चात अजीतगढ़ में आयुष चिकित्सालय के नवीन भवन हेतु 1.80 करोड़ रुपए तथा प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भवन के लिए 46.50 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके अलावा हरदास का बास में 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण, 2.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास, हाथीदेह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 2.25 करोड़ रुपए के नवीन भवन का शिलान्यास तथा जुगलपुरा में 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया।

दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जगह-जगह बैंड-बाजे, माला व साफा पहनाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर मंत्री खर्रा को घोड़ी पर बैठाकर शिलान्यास स्थलों तक ले जाया गया, जिससे उत्सव जैसा माहौल बना रहा। क्षेत्रवासियों के अपार प्रेम व स्नेह से मंत्री गदगद नजर आए।

इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले वित्तीय वर्ष में भी श्रीमाधोपुर विधानसभा व सीकर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी जाएगी।

Related Articles