रा.प.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
रा.प.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
सुलताना : बस स्टैंड के निकट स्थित राजस्थान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुलताना में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाई के उपयोगी टिप्स दिए। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सुलताना थाना से हेड कांस्टेबल जगदीश राव व कांस्टेबल अनुप काजला उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय जाट महासंघ सुलताना ब्लॉक प्रभारी राकेश बोरायण, किशोरी लाल सोनी, सुशील सैनी, वीरेंद्र सिंह एवं सुरेश भार्गव शामिल रहे।
संस्थान की चेयरपर्सन शिक्षाविद् युधिष्ठिर प्रसाद शर्मा ने चरित्रवान शिक्षा से विकसित भारत के निर्माण पर जोर देते हुए नई शिक्षा नीति पर विचार रखे। इस अवसर पर संस्था सचिव विजेंद्र शास्त्री व प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका कंवर ने किया। समारोह में पंकज शर्मा, मुस्कान, सिलोचना, मैनका जांगिड़, पूजा शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुमन, प्रिया, लक्की, राहुल जांगिड़ सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019438


