गुढ़ागौड़जी में विराट हिन्दू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा व मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन
गुढ़ागौड़जी में विराट हिन्दू सम्मेलन, भव्य कलश यात्रा व मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : कस्बे में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन के अवसर पर कस्बे में विशाल कलश यात्रा एवं मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्राओं के दौरान पूरा कस्बा धर्ममय वातावरण से सराबोर नजर आया।
कलश यात्रा ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ निकाली गई, जिसमें विविध प्रकार की आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संत 1008 लक्ष्मणदास महाराज, चेतननाथ महाराज, मोहननाथ महाराज, रामनारायणदास त्यागी, गोविंददास महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सतीश (प्रांत ग्राम प्रमुख), भाजपा जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामानंद पाठक, डॉ. संदीप चौधरी, जयसिंह माठ, सुरेंद्र रसगनिया, सरपंच रामावतार दायमा, जुगल शाह, विजेंद्र सिंह, विनोद सैन, किशन गोरसिया, कृष्ण योगी, नरेंद्र जांगिड़, महेंद्र नरूका, अनिल कुमावत, जमन मीणा, प्रशांत शर्मा, किशन कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019438


