[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्र सरकार के बजट को दिशा हीन बताया सांसद राहुल कस्वा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्र सरकार के बजट को दिशा हीन बताया सांसद राहुल कस्वा

केंद्र सरकार के बजट को दिशा हीन बताया सांसद राहुल कस्वा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से ‌ सांसद राहुल कस्वा ने ‌ बजट को लेकर कहा केन्द्र का आम बजट दिशाहीन और बगैर किसी विज़न का है। युवाओं के लिये कोई योजना नहीं, किसानों के लिये कोई योजना नहीं, महिलाओं का नाम तक नहीं लिया गया। सिंचाई प्रौजेक्ट पर पिछले 11 सालों में कोई नीति नहीं दिखाई देती है। पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने की सिर्फ बातें होती हैं लेकिन इस दिशा में कोई कार्य योजना नहीं है। युवाओं के लिये रोजगार की बात करने की बजाय रील बनाने का सपना दिखाया जा रहा है। महिला सुरक्षा अहम मुद्दा है लेकिन इस ओर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। पहले की योजनाएं और घोषणाएं धरातल पर बेअसर हैं और नये-नये नामों से नई घोषणाओं से भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। आर्थिक नीतियों और प्रगति की योजनाओं की जगह बस शब्दों में हेर-फेर कर देश के अहम मुद्दों ग़रीबी, महंगाई, बेरोजगारी, ग्रामीण विकास, किसान उन्नति, शिक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet