ढाढर कर्मचारी सहयोग विकास और सेवा समिति द्वारा सर्व समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
ढाढर कर्मचारी सहयोग विकास और सेवा समिति द्वारा सर्व समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गांव ढाढर में रविवार को ढाढर कर्मचारी सहयोग विकास और सेवा समिति द्वारा प्रथम स्थापना दिवस पर गांव की सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें इस वर्ष सरकारी नौकरी लगने वाले, कक्षा 12, 10, और 8 के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले, सरकारी सेवा से सेवानिवृत होने वाले, पीएचसी के कार्मिकों, खेल प्रतिभाओं, सरकारी विद्यालयों में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले अध्यापकों, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरिश्चंद्र सूबेदार ने प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर नवयुवकों को जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी।
मुख्य अतिथि ईश्वर कस्वा, चिमनाराम कालेर, बनाराम कस्वा , पवन कुमार कस्वा (वरिष्ठ लेखाधिकारी) रहे। विशिष्ट अतिथि सुखराम स्वामी, बीरबलराम शर्मा, प्रधानाचार्य हवा सिंह सारण, प्रधानाचार्य भंवर लाल गुर्जर, लीलूराम नायक, भीवाराम जांगिड़, चिरनलाल प्रजापत रहे।
कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी डॉ तरन्नुम द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष यादराम कस्वा ने बताया कि समिति गांव के विकास के लिए कार्यरत है एवं निरंतर गांव के विकास के लिए प्रयासरत रहेगी। वरिष्ठ लेखाधिकारी पवन कस्वा ने लाइब्रेरी विकास के लिए ₹40000 तथा ₹11000 समिति विकास के लिए प्रदान किये। ओमप्रकाश कस्वा (सेवानिवृत अध्यापक) ने भी 11000 रूपये समिति को प्रदान किये। कार्यक्रम में ग्रामीण ढफ मंडली द्वारा बहुत ही शानदार राजस्थानी धमाल की प्रस्तुतियां दी गई।
इस कार्यक्रम में सर्व समाज के नागरिक रूपचंद शर्मा, शिवभगवान खारडिया, किशन कस्वा, कप्तान डूंगर सिंह कस्वा, शिवनारायण जांगिड़, ताराचंद कस्वा, इंदरचंद कस्वा, केसराराम खारडिया, सूबेदार रणजीत कस्वा, सांवरमल शर्मा, शुभकरण पूनिया, सुल्तान भाकर, नौरंगराम खारड़िया, भंवरलाल अध्यापक, श्योचंद गोदारा, जीवनराम खीचड़, मनीराम अध्यापक,शीशपाल खारड़िया, ज्ञानाराम नट , महिपाल पड़गड़, पवन धानक, राजूराम डेरूवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद वर्मा एवं ओमप्रकाश कस्वा ने किया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी की भूमिका सूर्य प्रकाश धानुका ने निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019438


