बजट में सभी वर्गों का ध्यान, देश को विकास की नई दिशा देगा : देवेंद्र झाझड़िया
बजट में सभी वर्गों का ध्यान, देश को विकास की नई दिशा देगा : देवेंद्र झाझड़िया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से भारतीय पैरालिम्पिक कमेटी के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र झाझड़िया ने केंद्रीय बजट को आम आदमी की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, किसानों, खिलाड़ियों, व्यापारियों और दिव्यांगजनों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है। झाझड़िया ने बताया कि खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण और महंगे उपकरण अब देश में ही तैयार किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स साइंस के विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग सहारा योजना शुरू किए जाने से दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक उपकरणों का निर्माण और उपलब्धता सुनिश्चित होगी। बजट में युवाओं के रोजगार, किसानों की सहायता, महिलाओं के सशक्तिकरण और व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के प्रावधान भी उल्लेखनीय हैं। झाझड़िया ने बताया कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने तथा आयुर्वेद को सुदृढ़ करने पर भी सरकार का फोकस है। रक्षा बजट में बढ़ोतरी को देश की सुरक्षा और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट विश्वभर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अभूतपूर्व बजट है, जो युवा शक्ति को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और देश को तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019499


