ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस चौकी बीड़ को बैरिकेट भेंट
ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस चौकी बीड़ को बैरिकेट भेंट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : कृषिका वेल्डिंग बाजार झुंझुनूं एवं आवाम ग्रुप के सौजन्य से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस चौकी बीड़ को लोहे से निर्मित सुसज्जित बैरिकेट भेंट किया गया। कृषिका वेल्डिंग बाजार के संचालक एवं आवाम ग्रुप के सदस्य सीताराम बास बुडाना ने बताया कि आवाम टीम द्वारा चौकी प्रभारी एएसआई रघुवीर सिंह एवं उनकी टीम को यह बैरिकेट सौंपा गया, जिसका उपयोग चिड़ावा–दिल्ली मार्ग पर नाकाबंदी एवं ट्रैफिक नियंत्रण में किया जाएगा। इस दौरान अजय वर्मा ने पोस्टर के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में एएसआई रघुवीर सिंह, कांस्टेबल होशियार सिंह, स्टेशन मास्टर संजीव बारूपाल, इंद्राज सिंह भूरिया, राजेश हरिपुरा, महेश जसरापुर, अजय वर्मा, मदनलाल गुडेसर, संदीप टंडन सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019499


