[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्र सरकार का बजट 2026 की घोषणाओं से आम जनता खास कर युवाओं को निराशा हाथ लगी ‌ रफीक मंडेलिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्र सरकार का बजट 2026 की घोषणाओं से आम जनता खास कर युवाओं को निराशा हाथ लगी ‌ रफीक मंडेलिया

केंद्र सरकार का बजट 2026 की घोषणाओं से आम जनता खास कर युवाओं को निराशा हाथ लगी ‌ रफीक मंडेलिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने कहा, भाजपा सरकार का केंद्रीय बजट 2026 की घोषणाओं से एक बार फिर आम जनता, खासकर युवाओं को निराशा ही हाथ लगी है। वित्त मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा तो की है, लेकिन एक स्पष्ट और भरोसेमंद रोडमैप के अभाव में यह समझ पाना मुश्किल है कि आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के वास्तविक अवसर कितने और किस स्तर पर उपलब्ध होगा वैश्विक परिस्थितियों के कारण आर्थिक अस्थिरता और घरेलू आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए सरकार से उम्मीद थी कि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, लेकिन ऐसी कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है। मंडेलिया ने कहा, आम आदमी पहले से ही महंगाई से परेशान है, फिर भी महंगाई नियंत्रण के लिए कोई सशक्त और ठोस उपाय इस बजट में दिखाई नहीं है, यह सरकार केवल औद्योगिक घरानों के लिए है, आमजन की तकलीफों से इनको कोई लेना देना है।राजस्थान जैसे राज्य जहाँ भाजपा की सरकारें हैं, वहाँ भी नई बड़ी परियोजनाओं की घोषणाओं का अभाव निराशाजनक है और जनता के साथ धोखे जैसा प्रतीत होता है। यह एक चुनावी बजट है, वास्तविकता में संतुलित विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और यह आने वाले दिनों में केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित रह गया है।

Related Articles