[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में खेत में करंट लगने से किसान की मौत:हाई वॉल्टेज तार बने वजह, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में खेत में करंट लगने से किसान की मौत:हाई वॉल्टेज तार बने वजह, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

चूरू में खेत में करंट लगने से किसान की मौत:हाई वॉल्टेज तार बने वजह, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

चूरू : चूरू के खांसोली गांव में शनिवार दोपहर खेत में कृषि कार्य करते समय 60 वर्षीय किसान सुभाष जाट की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना एएसआई सुरेंद्र रेड्डू ने बताया कि खांसोली निवासी सुभाष जाट खेत में पानी की लाइन बदलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे हाई वॉल्टेज बिजली के तार झूल रहे थे, जिनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। कार्य के दौरान अचानक सुभाष करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन व आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें डीबी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles