महाशिवरात्रि के मौके पर कल कलश यात्रा और आध्यात्मिक संदेश कार्यक्रम
महाशिवरात्रि के मौके पर कल कलश यात्रा और आध्यात्मिक संदेश कार्यक्रम
चिड़ावा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में इस वर्ष शिव अवतरण का यादगार पर्व 90वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि के रूप में बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन एक फरवरी को होगा। चिड़ावा शाखा की संचालिका स्नेहा दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आगाज एक फरवरी को दोपहर एक बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा धाबाई टेकड़े से शुरू होकर कबूतरखाना और मंड्रेला रोड होते हुए भगेरिया फॉर्म हाउस के पास आयोजन स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें श्वेत वस्त्रों में शामिल होकर आध्यात्मिक संदेश देंगी। फॉर्म हाउस के समीप यात्रा के समापन पर प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर दो बजे होंगे। मुख्य अतिथि पूर्व महिला कल्याण अधिकारी, बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य व पूर्व पार्षद मनीषा केडिया होगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नारनौल से आमंत्रित राजयोगिनी बाल ब्रह्मचारी कमल दीदी शिरकत करेगी। जो शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य और राजयोग के महत्व पर प्रकाश डालेंगी। कार्यक्रम के दौरान शिव ध्वज फहराकर विश्व शांति की कामना की जाएगी। नन्हें बच्चों और कलाकारों द्वारा भक्तिपूर्ण नृत्य और नाटकों का मंचन होगा। संस्था की ओर से उपस्थित जनसमूह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को इस पावन पर्व पर सादर आमंत्रित किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2017251


