[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ :  महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस पर नवलगढ स्थित गांधी पार्क में अलायंस क्लब, सामाजिक संस्था संजीवनी व भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारियों द्वारा गांधीजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

संजीवनी अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड ने अपने संबोधन में कहा कि गांधीजी के जीवन से सत्य अहिंसा सत्याग्रह, गरीबो की सहायता, समरसता, नशा विरोधी, समय की पाबंदी की शिक्षा लेनी चाहिये। वर्तमान समय मे इसकी बड़ी आवश्यकता है हमारा सौभाग्य है कि हम उस देश के वासी है जिस देश में दुनिया के प्रसिद्ध महापुरूष ने जन्म लिया। दुनिया मे आतंकवाद व नक्सलवाद फन फैलाये बैठा है। देशो की आपस मे लड़ाई हो रही है। आपने कहा कि गांधीजी के सिद्धांत थे कि युवको को नशे से मुक्त होना चाहिये। गांधीजी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर प्रांतपाल रामावतार सबलानिया, सह प्रांतपाल पंकज शाह, मनोज रूनला, मेजर डीपी शर्मा, जगदीश प्रसाद जांगिड, मुरली मनोहर चोबदार, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड, के के डीडवानिया, सुहित पाडिया, गंगाधर मील आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62