वार्ड 9 में नव-निर्मित बोरवेल का उद्घाटन, पानी की किल्लत से मिली राहत
सूरजगढ़ विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे : विधायक श्रवण कुमार
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में माता मंदिर के पास जलदाय विभाग द्वारा निर्मित नए बोरवेल का उद्घाटन विधायक श्रवण कुमार ने किया। लंबे समय से वार्ड में पेयजल समस्या को लेकर प्रयासरत पार्षद सपना चंदेलिया की मांग पर बोरवेल स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को किसी भी हाल में थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है, वहीं नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज लाइन स्वीकृत होकर बजट जारी किया जा चुका है।
विधायक ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज को 2.50 लाख रुपए, धानक समाज को 1.50 लाख रुपए एवं बावरिया समाज को 1 लाख रुपए विधायक कोष से श्मशानों में टीनशेड निर्माण हेतु दिए गए हैं, जिनके कार्य शीघ्र शुरू होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक श्रवण कुमार ने आमजन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान हालात में मनरेगा और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना आवश्यक है। मनरेगा गरीब, मजदूर और किसान का अधिकार है और इसके संरक्षण के लिए संघर्ष जरूरी है।
वरिष्ठ पार्षद महावीर प्रसाद सैनी ने कहा कि नगर पालिका में लंबे समय से भाजपा का बोर्ड है, लेकिन आगामी चुनाव में सभी को मिलकर कांग्रेस का बोर्ड बनाना होगा, क्योंकि कांग्रेस सदैव गरीब, किसान और मजदूर के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। रामसिंह चमकाबास ने भी समारोह को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने किया। इस दौरान विधायक श्रवण कुमार का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं पार्षद सपना चंदेलिया का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया। नगर कांग्रेस सचिव मुकेश लुगरिया की पुत्री करीना लुगरिया के पटवारी पद पर चयन होने पर भी अभिनंदन किया गया।
समारोह में पंचायती राज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मील, मजदूर कांग्रेस यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक कटेवा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय उर्फ पप्पू चौधरी, नगर पालिका के पार्षद, कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2017269


