[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओबीसी आयोग के पीआरओ विक्रम राठौड़ सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

ओबीसी आयोग के पीआरओ विक्रम राठौड़ सम्मानित

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सम्मान, जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

पाली : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला प्रशासन पाली की ओर से राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने राठौड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिला स्तर पर सम्मानित किया। राठौड़ को यह सम्मान ओबीसी आयोग द्वारा प्रदेशभर में आयोजित प्रत्यक्ष जनसंवाद, परिचर्चा कार्यक्रमों के राज्यव्यापी प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय और जनसंपर्क प्रबंधन में सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

राठौड़ ने आयोग की नीतियों, उद्देश्यों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया, जिसे प्रशासन ने सराहा। सम्मान प्राप्ति पर उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि पाली निवासी विक्रम राठौड़ जनसंपर्क क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ विधिवेत्ता मदनलाल भाटी (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) के निर्देशन में आयोग के जनसंपर्क, मीडिया समन्वय और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। राठौड़ उच्च शिक्षा विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार एवं स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक-विश्लेषक भी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89