[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : TOP 10 मे चयनित 5000 रूपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर धन्नसिह उर्फ धन्ना उर्फ धनिया गुर्जर को अवैध देशी कटटा मय 02 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफतार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : TOP 10 मे चयनित 5000 रूपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर धन्नसिह उर्फ धन्ना उर्फ धनिया गुर्जर को अवैध देशी कटटा मय 02 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफतार

TOP 10 मे चयनित 5000 रूपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर धन्नसिह उर्फ धन्ना उर्फ धनिया गुर्जर को अवैध देशी कटटा मय 02 जिंदा कारतूस सहित किया गिरफतार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : पचेरी कलां पुलिस ने देर शाम आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश धनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की एक टीम सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली की पथाना निवासी हिस्ट्रीशीटर धन सिंह उर्फ धनिया गुर्जर जो डीएन ग्रुप के नाम से गैंग चलाता है, वह पथाना से गूंति रोड पर जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार भी है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गूंति सड़क पर नाकाबंदी की।

इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर हमराही जाब्ता में से अमित कुमार कानि० 1581 ने शख्स को पहचान कर बताया कि यही धनसिंह ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर निवासी पथाना है। जिस पर उक्त शख्स के नजदीक पहुंचे तो शख्स धनसिंह  ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर बावर्दी पुलिस जाब्ता को देखकर आम सड़क छोड़कर बणी की तरफ भागने लगा तो मन थानाधिकारी मय जाब्ता ने शख्स को घेरा देकर रूकवाया जाकर नाम पता पुछा तो अपना नाम धनसिंह ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर पुत्र देशराज जाति गुर्जर उम्र 32 साल निवासी पथाना पुलिस थाना पचेरी कलां का होना बताया। जिस शख्स धनसिंह ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर से पुछताछ की गई तो सक-पका गया और इधर-उधर बगले झांकने लगा। जिस शख्स से तसल्ली देकर पुछताछ की तो बताया कि मेरे पास एक देसी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस है। जिस पर शख्स धनसिंह ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर की तलाशी ली गई तो उसकी पेन्ट की बैल्ट में पिछे की तरफ एक देसी कट्टा तथा पेंट की दाहिनी जेब में एक जिन्दा कारतूस मिला। आरोपी धनसिंह ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर द्वारा अपने पास अवैध देशी कट्टा रखना व ग्राम पथाना में डीएन नाम से गैंग संचालित करना और उसका मुख्य सक्रिय सदस्य है। आरोपी धनसिंह ऊर्फ धन्ना ऊर्फ धनिया गुर्जर के विरूद प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी।

गठित टीम

  • हरिकृष्ण तंवर उनि थानाधिकारी थाना पचेरी कलां
  • कुलदीप एचसी 2513 थाना पचेरी कलां
  • अमित कानि 1581 थाना पचेरी कलां
  • रामसिह कानि 887 थाना पचेरी कलां
  • शहनुमान कानि 577 थाना पचेरी कलां

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin